चंडीगढ़ के दादुमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर कार्रवाई तेज समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़ के दादुमाजरा डंपिंग ग्राउंड पर कार्रवाई तेज समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़, 20 अप्रैल । चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने चंडीगढ़ के दादुमाजरा डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर पुराने कचरे की सफाई कार्यों की समीक्षा की। उनके साथ मुख्य अभियंता संजय अरोरा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जैव-खनन और अपशिष्ट प्रसंस्करण कार्यों की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और एसडब्ल्यूएम सेल के प्रदर्शन को असंतोषजनक बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परियोजना को तय समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि दादुमाजरा साइट शहर के लिए गंभीर पर्यावरणीय चिंता है और इसे समय पर सुधारना आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित निगरानी, पर्याप्त संसाधन और प्रगति रिपोर्ट समय पर देने पर भी जोर दिया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button