महिला की हत्या में पति गिरफ्तार

महिला की हत्या में पति गिरफ्तार

नोएडा, 07 फरवरी। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक महिला की उसके पति द्वारा की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि श्रीमती यास्मीन (26 वर्ष) को उसके पति खालिद ने 2 फरवरी की रात को ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गुरमीत राम रहीम की फरलो पर एसजीपीसी को आपत्ति

इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। उन्होंने बताया कि मृतका की बहन आसमां ने इस मामले में थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज करवाया था। अपर उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी अब्दुल खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महिला ने चुराया नवजात, पुलिस ने पड़ताल शुरू की

Related Articles

Back to top button