फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रणवीर सिंह के जन्मदिन पर कल होगा रिलीज !

फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रणवीर सिंह के जन्मदिन पर कल होगा रिलीज !

मुंबई, 05 जुलाई बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक कल उनके जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है।
इस साल रणवीर सिंह का जन्मदिन एक खास सरप्राइज़ के साथ मनाने के लिए फिल्मकार आदित्य धर ने एक मास्टर प्लान तैयार किया था। वह जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज़ की अगली फिल्म धुरंधर का एक स्पेशल यूनिट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे, जिसे उन्होंने अपने लीडिंग मैन रणवीर सिंह के लिए एक सरप्राइज़ गिफ्ट के रूप में रखा था।लेकिन ये खबर लीक हो गई और धीरे-धीरे रणवीर तक भी पहुँच गई। रणवीर ने फिर खुद आदित्य से पूछ लिया कि क्या यह सच है? पहले तो आदित्य ने बात को टालने की कोशिश की, लेकिन जब रणवीर ने बार-बार इस बारे में पूछा, तो आखिरकार आदित्य ने स्वीकार किया और साथ ही यह भी गुज़ारिश की कि रणवीर उन पर भरोसा करें और फर्स्ट लुक के ग्रैंड, ऑफिशियल अनवील का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करें।
प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, आदित्य इस सरप्राइज़ को लेकर बेहद उत्साहित थे और इसे गुप्त रखने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। धुरंधर की शुरुआती झलकियां रणवीर ने ज़रूर देखी हैं, लेकिन जो फाइनल और दमदार फर्स्ट लुक यूनिट उनके जन्मदिन पर रिलीज़ होने वाली है, उसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। इस दौरान दोनों के बीच कई लंबी बातचीतें हुईं और रणवीर ने उत्सुकता में कई बार सवाल पूछे, जिनका आदित्य ने सब्र से जवाब दिया।
एक सूत्र ने बताया, रणवीर को अंदाज़ा है कि कुछ खास आने वाला है ,शायद कुछ सच्चा सिनेमाई तोहफा,लेकिन उन्होंने अभी तक फाइनल कट नहीं देखा है।यह आदित्य का एक अनोखा तरीका है रणवीर के इस जन्मदिन को सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि वाकई में आइकॉनिक बनाने का।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button