बार-बार लो हो जाता है ब्लड प्रेशर? गुड़ के साथ करें इस चीज का सेवन, मिल सकती है राहत
बार-बार लो हो जाता है ब्लड प्रेशर? गुड़ के साथ करें इस चीज का सेवन, मिल सकती है राहत
हाई बीपी की तरह ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी लोगों में काफी कॉमन है। खासकर महिलाओं और बच्चियों में ये परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। लो बीपी होने पर चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखना और थकान महसूस होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। खासकर गर्मियों में ये समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लो बीपी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर नुस्खे कोई खास असरदार साबित नहीं होते हैं। आज हम आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा की बताई एक रेमेडी आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो सिंपल सी तो है ही साथ में काफी इफेक्टिव भी है। जो महिलाएं या बच्चियां लो बीपी से प्रभावित रहती हैं, उनके लिए ये छोटी सी रेमेडी बड़े काम आ सकती है।
ब्लड प्रेशर लो क्यों होता है?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे- विटामिन की कमी, हॉर्मोनल बदलाव, खून की कमी, शरीर में पानी की कमी होना, ज्यादा पसीना आना, लंबे समय तक खाली पेट रहना या फिर कुछ दवाइयों की वजह से भी बीपी नीचे जा सकता है। कुछ मामलों में हार्ट से जुड़ी बीमारियां या दूसरी हेल्थ कंडीशन भी इसके पीछे की वजह हो सकती हैं। अगर आपका बीपी बार-बार लो होते है, तो असल वजह जानना जरूरी हो जाता है, क्योंकि हर बार खानपान या थकान ही इसके पीछे की वजह नहीं होती।
डॉ उपासना ने बताया गुड़ वाला नुस्खा
अगर आपका बीपी अक्सर लो रहता है तो डॉ उपासना की बताई ये सिंपल सी होम रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। डॉक्टर कहती हैं कि एक छोटा सा गुड़ का टुकड़ा तोड़ लें। ध्यान रहे गुड़ शुद्ध होना चाहिए, केमिकल पॉलिश वाला नहीं। अब गुड़ में किसी चम्मच या चाकू की मदद से एक छोटा सा छेद कर लें। इस छेद में एक चुटकी हींग भरें और इसे मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसें। ये रेमेडी ब्लड प्रेशर को स्टेबल करने में मदद करती है, जिससे धीरे-धीरे बीपी लो होना कम हो जाता है।
कैसे फायदेमंद है ये गुड़ वाला नुस्खा?
गुड़ वाला ये लो बीपी में तुरंत फायदा करता है। दरअसल गुड़ में नेचुरल शुगर मौजूद होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है। इसके अलावा हींग पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है। जब आप दोनों को साथ में टॉफी की तरह चूसते हैं, तो राहत महसूस होती है। अगर आपका बीपी ज्यादातर लो ही रहता है तो ये नुस्खा आपको कुछ दिन रेगुलर इस्तेमाल कर के देखना चाहिए।
लो बीपी में इन बातों का भी ध्यान रखें
लो बीपी वालों को लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए, खाना समय से खाना चाहिए और अपनी डाइट में नमक की मात्रा ठीक रखनी चाहिए। हमेशा सिर्फ घरेलू नुस्खों पर ही निर्भर रहना ठीक नहीं है। अगर ये प्रॉब्लम लंबे समय से है और आपका बीपी कुछ ज्यादा ही नीचे गिर जाता है तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी हो जाता है।
(नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट