15 दिन में बाल झड़ना होगा कम, ग्रोथ दिखेगी ज्यादा! घर पर बनाएं ये हेयर टोनर

15 दिन में बाल झड़ना होगा कम, ग्रोथ दिखेगी ज्यादा! घर पर बनाएं ये हेयर टोनर

बाल धोते समय अगर कंघी में टूटे हुए बालों का गुच्छा देखकर आपका भी मन परेशान हो जाता है, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल कम उम्र में ही बालों का झड़ना, पतला होना और धीरे-धीरे उनकी चमक खोना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्टस और ट्रीटमेंट्स पर खूब पैसे खर्च करते हैं, लेकिन कई बार नतीजे उम्मीद के अनुसार नहीं मिलते।

अच्छी बात यह है कि बालों की देखभाल के लिए हमेशा महंगे चीजों की जरूरत नहीं होती। घर की रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें मिलकर ऐसा पोषण दे सकती हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करे। यह टोनर भी बालों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
ये टोनर बालों के लिए इतना खास क्यों है?

बालों की अच्छी ग्रोथ सिर्फ ऊपर से देखभाल करने से नहीं होती, बल्कि जड़ों को सही पोषण मिलने से होती है। यह घरेलू टोनर तीन ऐसी चीजों से तैयार होता है, जो मिलकर बालों की जड़ों को मजबूत और चमक बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।

पहला सुपरफूड – प्याज

प्याज को बालों के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपायों में गिना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाने में मदद करता है। यह सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर कमजोर बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
दूसरा पावरहाउस – मेथी दाना

छोटे-से मेथी दाने में बालों के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में इसका खूब इस्तेमाल होता रहा है। यह रूखे-बेजान बालों में जान ला सकता है और बालों की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है।
तीसरा पोषण का खजाना – नारियल तेल

नारियल तेल बालों की देखभाल का एक पुराना और भरोसेमंद तरीका है। यह बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। यह जड़ों को पोषण देता है, बालों की चमक बढ़ाने में मदद करता है और दोमुंहे बालों की समस्या कम करने में सहायक हो सकता है।

कब दिख सकता है असर?

बालों की ग्रोथ एक धीमी प्रक्रिया है, इसलिए किसी भी घरेलू उपाय से 15 दिनों में बहुत लंबे बाल होने का दावा सही नहीं माना जा सकता। हालांकि नियमित इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में बालों का टूटना कम हो सकता है। इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button