नमक का दान क्यों किया जाता है? जानिए 3 फायदे और सही तरीका

नमक का दान क्यों किया जाता है? जानिए 3 फायदे और सही तरीका

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का काम महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष दिन के हिसाब से अलग-अलग दान किए जाते हैं। बहुत लोग नमक का भी दान करते हैं क्योंकि ये जिंदगी में सारी चीजें सही ट्रैक पर लाता है। आइए जानते हैं कैसे और साथ में जानें कि नमक का दान कब और कैसे करना सही होता है?

किस दिन करें नमक का दान

नमक का दान हमेशा शनिवार के दिन करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिदेव से जुड़े विशेष दिनों पर भी इसका दान करना अच्छा होता है। आप अमावस्या के दिन भी इस दान को कर सकते हैं।

किसे करें नमक का दान

आप नमक का दान किसी जरूरतमंद को कर सकते हैं। नहीं तो आप किसी मंदिर या फिर गुरुद्वारे में इसका दान कर सकते हैं जहां पर इसका इस्तेमाल भंडारे वगैरह में हो सके।

शनि दोष का असर होता है कम

ज्योतिष मान्यता है कि नमक के दान से शनि दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इस उपाय से जिंदगी में आने वाली रुकावटें कम होने लगती हैं और फिर सारे काम अपने आप ही बनने लग जाते हैं।

खत्म होती है नेगेटिविटी

नमक का दान करने से जिंदगी की नेगेटिविटी खत्म हो जाती है। जब भी नमक का दान किया जाता है तो मन हल्का महसूस करने लगता है। मान्यता है कि इस दान से घर में खुशियों के साथ सुख-समृद्धि आती है।

खत्म होगी पैसों से जुड़ी दिक्कत

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार नमक का दान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। अगर पैसों से जुड़ा कोई काम बहुत दिनों से अटका हुआ है तो उसके भी सही होने की संभावना बढ़ जाती है।

ऐसे मिलेगी शनि की कृपा

शनिवार के दिन आप जरूरी खाद्य सामग्री के साथ नमक का दान किसी जरूरतमंद इंसान को कर सकते हैं। मान्यता की इस उपाय से शनि की विशेष कृपा मिलती है और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

रखें इन बातों का ध्यान

जब भी आप नमक का दान करें तो किसी भी तरह का अंहकार मन में ना पालें। साथ ही इस दान को करते वक्त दिखावा बिल्कुल भी ना करें। मन में सच्चा भाव रखकर ही नमक का दान करें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button