स्टार प्लस ने रिलीज किया ‘सैराब ’ का पहला प्रोमो

स्टार प्लस ने रिलीज किया ‘सैराब ’ का पहला प्रोमो

मुंबई, स्टार प्लस ने अपने आने वाले शो सैराब का बहुप्रतीक्षित पहला प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। यह प्रोमो दर्शकों को डॉ. नयनिका और ईशान की भावनाओं से भरी दुनिया से रूबरू कराता है। अपनी सुकूनभरी कहानी, खूबसूरत विज़ुअल्स और दिल को छू लेने वाले संगीत के साथ यह प्रोमो आते ही लोगों के दिलों में जगह बना रहा है।
प्रोमो में डॉ. नयनिका की कहानी दिखाई गई है। एक ऐसी महिला, जिसने हमेशा अपने परिवार और जिम्मेदारियों को खुद से पहले रखा। अपनी भावनाओं और इच्छाओं को दबाकर वह सालों से दूसरों के लिए जीती आई है,लेकिन उसकी जिंदगी तब बदलने लगती है, जब उसमें एंट्री होती है ईशान की एक मशहूर सिंगिंग सेंसेशन और पॉप स्टार। क्या ईशान की मौजूदगी नयनिका को फिर से खास, समझा हुआ और भावनात्मक रूप से जिंदा महसूस करा पाएगी।
अपने खूबसूरत म्यूज़िकल माहौल और मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल की नई जोड़ी के साथ सैराब ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब हर कोई बेसब्री से इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का इंतज़ार कर रहा है।
शो सैराब,दो जून से, हर दिन शाम 7:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button