मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को ‘ये ससुरा’ कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

मंत्री रविन्द्र जायसवाल के अखिलेश यादव को ‘ये ससुरा’ कहे जाने पर समाजवादी नेताओं का फूटा गुस्सा

वाराणसी, 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘ये ससुरा, लुंगी टोपी वालों के वोट बैंक के लिए काम करता है’ कहते हुए अपना बयान दिया। जिसके बाद वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी ओर से मंत्री रविन्द्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और गाली गलौज की गई। शुक्रवार को भी सुबह के वक्त समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के सदस्यों ने मैदागिन में पीजी कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री को बयानबाज बताया और दिमाग से बीमार तक कह दिया।

समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पदाधिकारी आशीष यादव ने कहा कि वाराणसी शहर उत्तरी से विधायक और मंत्री रविंद्र जयसवाल बिना विचारे हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। जिससे उनके दिमाग की स्थिति का पता लगता है। वह दिमागी रूप से बीमार है। नहीं तो इस तरह की वार्ता नहीं करते।

वही, मंत्री रविन्द्र जायसवाल के बयान पर वाराणसी का कोई मुस्लिम नेता खुलकर बोलने के लिए सामने नहीं आया। वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के दो पूर्व प्रत्याशी समद अंसारी और बाबू कुरैशी ने अभी तक अखिलेश यादव पर मंत्री रविन्द्र की टिप्पणी पर कोई बयान नहीं दिया है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button