वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य श्री केदारनाथ के कपाट खुले
वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य श्री केदारनाथ के कपाट खुले
श्री केदारनाथ धाम, देवभूमि उत्तराखंड की उच्च हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की मधुर धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य परम्परा अनुरूप धूमधाम से खुल गए।
आज सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस बार भी केदारनाथ धाम को करीब 51 कुंतल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे और कपाट खुलने के इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने। इससे पहले बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंची।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट