गुजरात टाइटंस को घुटनों पर लाने वाले अश्विनी कुमार का बड़ा खुलासा, बताया मंदिर से मैदान तक का पूरा संघर्ष…
गुजरात टाइटंस को घुटनों पर लाने वाले अश्विनी कुमार का बड़ा खुलासा, बताया मंदिर से मैदान तक का पूरा संघर्ष…
मुंबई,को खेले गए आईपीएल 2026 मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की नाबाद 101 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई।
अश्वनी कुमार ने क्या कहा?
मैच के बाद अश्वनी कुमार ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा, “मैं यॉर्कर और स्विंग पर काम कर रहा था। मैं बस मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे जब भी मौका मिलता, मैं अच्छा प्रदर्शन करता। अन्यथा मैं मंदिर जाता था। मैं बस यही कर रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने विकेट की परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी की। हमने कप्तान से इस बारे में चर्चा की और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने की कोशिश की।”
पिच और रणनीति पर खुलकर बोले
गेंदबाजी के दौरान अपनी योजना को लेकर अश्वनी कुमार ने बताया, “यह काली मिट्टी की पिच है, इसलिए हमें पता था कि गेंद थोड़ी नीची रहेगी। पहली पारी में गेंद थोड़ा स्विंग हो रही थी। इसलिए हमारी रणनीति सही लेंथ पर गेंद डालना और पिच की परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी करना था।” उनकी सटीक लाइन-लेंथ और योजनाबद्ध गेंदबाजी के सामने गुजरात के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस की शानदार वापसी
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने लगातार चार हार के बाद जोरदार वापसी की और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई। अश्वनी कुमार ने टीम के माहौल को लेकर कहा, “हम अपनी गलतियों पर गौर कर रहे थे और कोच की सलाह का पालन कर रहे थे। हारने के बावजूद हमारा मनोबल कम नहीं हुआ था। उस दौर में भी टीम बेहद सकारात्मक बनी रही।” इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि मुंबई इंडियंस के पास युवा खिलाड़ियों की एक मजबूत फौज है, जो किसी भी मैच का रुख पलट सकती है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट