बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

बार-बार फोन हो रहा है ओवरहीट? इन स्मार्ट ट्रिक्स से मिनटों में करें फिक्स

आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन लगातार यूज के चलते फोन का ओवरहीट होना एक आम समस्या बनती जा रही है। खासकर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या तेज धूप में फोन यूज करने के दौरान फोन काफी जल्दी हीट हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी फोन के बार-बार ओवरहीट होने से परेशान हो गए हैं तो ये कुछ स्मार्ट ट्रिक्स फॉलो कर सकते हैं।

एआई बेस्ड या हैवी एप्स ऑफ करें

सबसे पहले तो अपने फोन का एप बिहेवियर चेक करें। कई बार बैकग्राउंड में चल रहे एआई बेस्ड या हैवी ऐप्स प्रोसेसर को स्लो कर देते हैं। सेटिंग्स में जाकर Battery Usage सेक्शन ओपन करें और जो एप्स ज्यादा बैटरी खा रहे हैं उन्हें तुरंत ऑफ कर दें।

5जी और हाई रिफ्रेश रेट

कभी कभी ऐसा भी देखा गया है कि 5जी और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से भी फोन तेजी से हीट होने लगता है। अगर जरूरत नहीं है तो डिवाइस को 5जी से 4जी पर स्विच कर लें और 120Hz/144Hz की जगह 60Hz रिफ्रेश रेट यूज करें। इससे न सिर्फ हीटिंग प्रॉब्लम कम होगी बल्कि बैटरी भी कम खर्च होगी।

परफॉर्मेंस मोड भी ऑफ रखें

आजकल बहुत से नए डिवाइस में थर्मल मैनेजमेंट फीचर देखने को मिल जाता है। साथ ही सेटिंग्स में खास Performance Mode या Game Mode भी मिल जाता है। अगर आपके डिवाइस में ये मोड ऑन हैं तो हो सकता है कि इससे आपका फोन हीट हो रहा हो। ये फीचर्स फोन को फुल पावर पर चलाते हैं जिससे फोन हीट हो सकता है।

फास्ट चार्जिंग

फास्ट चार्जिंग की वजह से भी फोन ओवर हीट हो सकता है। इसके अलावा चार्जिंग के दौरान फोन का यूज सबसे बड़ी गलती है। ऐसे में कोशिश करें कि चार्जिंग के दौरान फोन यूज न करें और अगर आपके पास टाइम है तो फास्ट चार्जिंग ऑफ करके फोन को चार्ज करें।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button