डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 आसान एक्सरसाइज
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 4 आसान एक्सरसाइज
चेहरे पर अगर फैट बढ़ जाए, तो सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास भी प्रभावित होने लगता है। डबल चिन के कारण लोग फोटो क्लिक करवाने या लोगों से मिलने जुलने में भी संकोच करने लगते हैं। लेकिन इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। डबल चिन से छुटकारा दिलाने में कुछ एक्सरसाइज काफी मददगार हो सकते हैं। इनसे चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और एक्स्ट्रा फैट कम होता है। आइए जानें कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में, जो डबल चिन कम करने में मदद कर सकते हैं।
सिंहासन
यह आसन चेहरे की मांसपेशियों और गर्दन के सामने वाले हिस्से के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है। यह चेहरे को स्ट्रेच करता है और जॉ लाइन को शार्प करने में मदद करता है।
कैसे करें- वज्रासन में बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। लंबी सांस लें, अपनी जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें और आंखों को पूरी तरह खोलकर सामने की ओर देखें। सांस छोड़ते हुए गले से शेर के दहाड़ जैसी आवाज निकालें।
भुजंगासन
हालांकि, यह आसन पीठ की स्ट्रेचिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्दन के खिंचाव के लिए भी यह बहुत कारगर है। इस आसन में गर्दन की भी स्ट्रेचिंग होती है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है।
कैसे करें- पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। सांस भरते हुए अपने शरीर के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं और छत की ओर देखें। कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
नेक रोटेशन
यह सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी कर सकते हैं। यह गर्दन की स्टिफनेस कम करता है और फैट को कम करने में भी मदद करता है।
कैसे करें- सीधे बैठें और अपनी गर्दन को धीरे-धीरे घड़ी की दिशा और फिर घड़ी की उल्टी दिशा में घुमाएं। इसके अलावा, गर्दन को पीछे की ओर ले जाकर आकाश को देखने की कोशिश करें।
फिश फेस
यह एक फेशियल योग है जिसे आप टीवी देखते हुए या खाली समय में भी कर सकते हैं। यह गालों की मांसपेशियों को टोन करता है और ठुड्डी के निचले हिस्से के फैट को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें- अपने गालों और होंठों को अंदर की ओर खींचें, जिससे आपका चेहरा एक मछली जैसा दिखने लगे। इस स्थिति में 5-10 सेकंड तक रहें, फिर नॉर्मल हो जाएं।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट