तीसरी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए आमिर खान, नंगे पैर दोस्त राज ठाकरे को दी विदाई

तीसरी शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए आमिर खान, नंगे पैर दोस्त राज ठाकरे को दी विदाई

हैदराबाद, । बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर एक नई शुरुआत की है। अपनी निजी शादी समारोह के बाद, आमिर खान पहली बार मीडिया के कैमरों में कैद हुए। वे अपने करीबी दोस्त और राजनेता राज ठाकरे को विदा करने के लिए अपने बांद्रा स्थित घर से बाहर निकले। इस दौरान आमिर खान सफेद धोती-कुर्ता पहने बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए।
दोस्ती की मिसाल, नंगे पैर की विदाई

वायरल हो रहे वीडियो में एक खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी आमिर खान का अपने दोस्त के प्रति सम्मान। अभिनेता अपने दोस्त राज ठाकरे को अपनी कार तक छोड़ने के लिए नंगे पैर बाहर तक आए। उन्होंने राज ठाकरे को गर्मजोशी से गले लगाया और विदा करने के बाद पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। अभिनेता का यह विनम्र व्यवहार सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा और प्रशंसा का विषय बना हुआ है।
रिश्ते की एक नई शुरुआत

आमिर खान और गौरी स्प्रैट लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता पिछले दो वर्षों में प्रगाढ़ हुआ। इस साल की शुरुआत में अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। अब शादी के बाद इस जोड़े के नए जीवन की शुरुआत को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह है। शादी के कागजात साइन करते हुए उनकी हालिया तस्वीर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी वायरल हो चुकी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button