गूगल का बड़ा फैसला, अब एंड्रोइड बैकप भी खाएगा 15जीबी स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

गूगल का बड़ा फैसला, अब एंड्रोइड बैकप भी खाएगा 15जीबी स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए

मुंबई, 08 जुलाई। आप भी एंड्रोइड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। बता दें कि गूगल ने 7 जुलाई से अपनी एंड्रोइड बैकप पॉलिसी में बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। जिसमें अब तक आपके फोन में होने वाला बैकअप गूगल अकाउंट की फ्री स्टोरेज लिमिट में शामिल नहीं होता था लेकिन नई नीति के तहत ऐसा नहीं होगा। बतायया जा रहा है कि अब एंड्रोइड डिवाइस का बैकअप, जिसमें कॉल हिस्ट्री, एसएमएस, ऐप डेटा, डिवाइस सेटिंग्स और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होती है सीधे आपके गूगल अकाउंट की 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज में गिनी जाएगा। जिसका सीधा मतलब है कि पहले के मुकाबले अब स्टोरेज जल्दी भर सकती है।

अब किन-किन चीजों की गिनेगी स्टोरेज?
जानकारी के लिए बता दें कि पहले गूगल केवल गूगल फोटोज पर अपलोड की गई तस्वीरों और वीडियो को ही स्टोरेज लिमिट में जोड़ता था। लेकिन नई पॉलिसी के बाद गूगल एंड्रोइड बैकप का लगभग पूरा डेटा भी इसी स्टोरेज में शामिल किया जाएगा। वहीं इस बदलाव का असर उन यूजर्स पर ज्यादा पड़ सकता है जो लंबे समय से एक ही गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं और नियमित रूप से फोन का बैकअप लेते हैं। ऐसे यूजर्स को भविष्य में अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने की जरूरत भी पड़ सकती है।

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
देखा जा रहा है कि गूगल ने इस अपडेट के साथ बैकअप सिस्टम को और स्मार्ट भी बनाया है। जिसमें अब यूजर्स एसएमएस और एमएमएस मैसेज, कॉल हिस्ट्री तथा डिवाइस सेटिंग्स जैसी अलग-अलग कैटेगरी के लिए ऑन-ऑफ टॉगल का इस्तेमाल कर सकेंगे। जो सीधे तौर पर उन लोगों के लिए होगा जो किसी खास डेटा का बैकअप नहीं लेना चाहते ऐसे में उसे आसानी से बंद कर सकते हैं। ये सभी नए विकल्प फोन की गूगल एंड्रोइड बैकप में दिखाई देंगे। इससे यूजर्स अपने स्टोरेज का बेहतर तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे।

गूगल ने क्या कहा?
बताया जा रहा है कि इस बदलाव के बाद कई यूजर्स को 15जीबी स्टोरेज जल्दी भरने की चिंता होगी लेकिन गूगल का कहना है कि इसका असर बहुत सीमित रहेगा। जिसको लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमने अपनी पॉलिसी अपडेट की है ताकि अब सारा एंड्रोइड बैकअप डेटा गूगल अकाउंट स्टोरेज में गिना जाए। हमें उम्मीद है कि इससे औसतन सिर्फ 40एमबी ही जुड़ेगा।” ऐसे में अगर आपका गूगल स्टोरेज पहले से लगभग भर चुका है तो बैकअप सेटिंग्स की समीक्षा करना और गैर-जरूरी डेटा हटाना समझदारी होगी। वहीं ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होने पर गूगल वन या गूगल एआई प्लान भी एक विकल्प हो सकते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button