आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को, घर पर होगा छोटा सा समारोह, एक्टर ने फैंस से मांगी दुआएं

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी 5 जुलाई को, घर पर होगा छोटा सा समारोह, एक्टर ने फैंस से मांगी दुआएं

मुंबई, । बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। एक फिल्म इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वे आगामी 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर ने स्पष्ट किया कि यह एक बेहद निजी और छोटा पारिवारिक कार्यक्रम होगा, जो उनके मुंबई स्थित घर पर ही आयोजित किया जाएगा।

शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए आमिर ने बताया कि इसमें केवल उनके परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बचपन के कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। इस अवसर पर आमिर के बेटे जुनैद खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी सहित उनके करीबी मौजूद थे। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से प्रार्थना करने और उनके नए जीवन के सफर के लिए आशीर्वाद देने की अपील की है।

गौरतलब है कि आमिर खान का यह तीसरा विवाह है। इससे पूर्व उनकी पहली शादी रीना दत्ता (1986) और दूसरी शादी किरण राव (2005) से हुई थी, जिनसे वे क्रमशः 2002 और 2021 में अलग हो गए थे। अब आमिर अपने प्रोडक्शन हाउस में कार्यरत गौरी स्प्रैट के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button