अमेरिका की आजादी के 250 साल: 250 साल बाद खुलेगा 408 किलो का यह अनोखा टाइम कैप्सूल

अमेरिका की आजादी के 250 साल: 250 साल बाद खुलेगा 408 किलो का यह अनोखा टाइम कैप्सूल

वाशिंगटन, 04 जुलाई। अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर इतिहास रचने जा रहा है। 4 जुलाई 2026 को फिलाडेल्फिया स्थित इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में 408 किलोग्राम वजन का एक विशाल टाइम कैप्सूल जमीन में दफन कर रहा है , जिसे अब से 250 साल बाद वर्ष 2276 में खोला जाएगा। इस विशेष टाइम कैप्सूल में अमेरिका के 50 राज्यों से भेजी गई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की वस्तुएं रखी गई हैं।

इनमें व्हेल की हड्डी, दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत, राइट ब्रदर्स के विमान का कपड़ा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी भवि ष्यवाणियां और कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज शामिल हैं। कैप्सूल को जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है और इसे विशेष तकनीक से पूरी तरह सील किया गया है, ताकि अगले 250 वर्षों तक पानी, नमी और मौसम का उस पर कोई असर न पड़े। इसे करीब 10 फीट गहराई में दफनाया जाएगा। इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों को यह दिखाना है कि वर्ष 2026 का अमेरिका तकनीक, संस्कृति, विज्ञान और इतिहास के लिहाज से कैसा था। यह टाइम कैप्सूल आने वाले समय के लिए एक ऐतिहासिक विरासत के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button