डैशबोर्ड वार्निंग लाइट्स को कभी नजरअंदाज न करें: कनिका महेश्वरी
डैशबोर्ड वार्निंग लाइट्स को कभी नजरअंदाज न करें: कनिका महेश्वरी
मुंबई, 04 जुलाई अभिनेत्री कनिका महेश्वरी ने वाहन चालकों को कार के डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाले वार्निंग साइन को कभी नजरअंदाज नहीं करने की सलाह देते हुए कहा है कि ये संकेत संभावित तकनीकी खराबी की पहले से जानकारी देकर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।कनिका ने कहा कि ‘चेक इंजन’ लाइट, बैटरी वार्निंग, ब्रेक वार्निंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, इंजन टेम्परेचर और ऑयल प्रेशर जैसी चेतावनी लाइट्स को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये संकेत मामूली समस्या से लेकर गंभीर तकनीकी खराबी तक का संकेत हो सकते हैं और समय रहते इन पर ध्यान देने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।उन्होंने कहा कि ब्रेक वार्निंग लाइट सीधे वाहन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी होती है, जबकि गलत टायर प्रेशर वाहन की पकड़, ईंधन की खपत और सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। इसी तरह इंजन के अधिक गर्म होने या ऑयल प्रेशर कम होने की चेतावनी को नजरअंदाज करने से इंजन को गंभीर क्षति पहुंच सकती है।
कनिका ने कहा कि आधुनिक कारों में मौजूद डैशबोर्ड वार्निंग सिस्टम ड्राइवर की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने वाहन मालिकों को कार की मैनुअल बुक पढ़ने और सभी चेतावनी संकेतों का अर्थ समझने की सलाह दी, जिससे वे अधिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ वाहन चला सकें।उन्होंने कहा कि कार केवल एक वाहन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए उसकी समय पर देखभाल और डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाली हर चेतावनी पर तत्काल ध्यान देना जरूरी है। जिम्मेदार वाहन देखभाल ही सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग की पहली शर्त है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट