वीकेंड पर चाहिए काम से ब्रेक? ये खूबसूरत जगहें हैं 2-3 दिन की छोटी ट्रिप के लिए परफेक्ट

वीकेंड पर चाहिए काम से ब्रेक? ये खूबसूरत जगहें हैं 2-3 दिन की छोटी ट्रिप के लिए परफेक्ट

माइक्रो वेकेशन इन दिनों लोगों का घूमने का एक पसंदीदा तरीका बन गया है। खासकर जेन जी लोग माइक्रो वेकेशन को खूब पसंद करते हैं, इनमें भी उन लोगों की तादाद ज्यादा है जो 5 दिन ऑफिस वर्क करते हैं और 2 दिन का वीक ऑफ मनाते हैं। अगर आप अपनी छुट्टी घर पर बिताते-बिताते ऊब गए हैं तो आइए आपको बताते हैं कैसे दो दिनों को यादगार बनाया जा सकता है।

माइक्रो वेकेशन क्या है?

माइक्रो वेकेशन एक छोटा हॉलिडे है जिसमें 24-72 घंटों यानी 2-3 दिन की ट्रिप शामिल होती है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वो कौन सी जगहें हैं जहां माइक्रो वेकेशन को मजेदार और यादगार बनाया जा सकता है।

माइक्रो वेकेशन के लिए बेस्ट जगहें

अगर आप 2-3 दिन की एक छोटी सी ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को विशलिस्ट में शामिल किया जा सकता है:

  1. लैंसडाउन

दिल्ली से करीब 258 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन 2-3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट लोकेशन है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही भुल्ला ताल, दरवान सिंह संग्रहालय और वॉर मेमोरियल, तारकेश्वर महादेव मंदिर और सेंट मैरी चर्च यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

  1. कुफरी

हिमाचल प्रदेश में कुफरी शिमला से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहीं, दिल्ली से यहां जाने में 7-8 घंटे लगते हैं। यह जगह क्योंकि शिमला से थोड़ी ऊंचाई पर मौजूद है, इसलिए ज्यादा ठंडी है। महाशू पीक, फागू, हिमालयन नेचर पार्क, कुफरी फन वर्ल्ड यहां घूमने लायक जगहें हैं।

  1. नीमराना

राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित नीमराना दुनिया की भीड़ से अलग आपको सुकून का एहसास दिला सकता है। यह दिल्ली से 121 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और खासतौर से नीमराना पैलेस के लिए फेमस है। इसके अलावा, सरिस्का नैशनल पार्क, नीमराना बावड़ी, तिजारा फोर्ट पैलेस भी यहां के आकर्षण में शामिल हैं।

  1. रणथंभौर

दिल्ली से 402 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रणथंभौर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में है। त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथंभौर का किला और रणथंभौर नैशनल पार्क इस जगह के मुख्य आकर्षण हैं।

  1. अल्मोड़ा

अल्मोड़ा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का हिस्सा है, जबकि दूरी की बात करें तो दिल्ली से इसकी दूरी 364 किलोमीटर है। यहां की खास जगहें बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, जागेश्वर धाम, जीरो प्वाइंट, कसर देवी मंदिर हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button