पटाखा जलाने से गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने की फायरिंग, तीन घायल….

पटाखा जलाने से गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने की फायरिंग, तीन घायल….

नई दिल्ली, । त्रिनगर इलाके में सोमवार रात पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने पड़ोसी परिवार पर फायरिंग कर दी। घटना में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अरविंद गहलावत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार व्यवसायी विजय जैन परिवार सहित त्रिनगर के ओंकार नगर में रहते हैं। डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि जैन परिवार के सदस्य सोमवार रात को पटाखा जला रहे थे। पड़ोस में रहने वाला अरविंद शोर की वजह से उन्हें मना कर रहा था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और अरविंद ने पिस्टल से जैन के परिवार पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में विजय, उनकी पत्नी मंजू और भतीजा शुभम गोली लगने से घायल हो गए। विजय का बेटा अंकित बाल-बाल बच गया। अंकित ने पुलिस को फोन किया और सभी घायलों को महाराज अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरविंद प्रॉपर्टी डीलर है और इलाके में कई प्रॉपर्टी किराए पर दी हुई हैं जिसकी आमदनी से घर का खर्च चलता है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी ने बताया कि कुछ साल पहले उसने अपने रिश्तेदार से यह अवैध पिस्टल खरीदी है।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button