शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

शोपियां, 08 जुलाई ।म्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सैदापोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर अहमद गनी के रूप में हुई है, जो कुलगाम का रहने वाला था और पिछले काफी समय से सक्रिय था। यह सफल ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था, जो पिछले पांच दिनों से जारी था।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को गोलीबारी का सामना करना पड़ा, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ स्थल से आतंकी का शव बरामद करने के साथ ही सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस सफलता को साझा करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि सुरक्षा बल किसी भी हाल में आतंकवादियों को बख्शने के मूड में नहीं हैं।
इलाके में सर्च ऑपरेशन और कड़ी सुरक्षा

मुठभेड़ के बाद भी पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च और सैनिटाइजेशन ऑपरेशन जारी है। सेना और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि क्षेत्र में कोई अन्य संदिग्ध या आतंकवादी छिपा न हो। फिलहाल इलाके को चारों ओर से घेराबंदी में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन के पूरी तरह संपन्न होने के बाद बरामद सामग्री और आतंकी गतिविधियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक की जाएगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button