भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के एक्सपोज़र टूर के लिए रवाना

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के एक्सपोज़र टूर के लिए रवाना

बेंगलुरु,भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का 24 सदस्यीय दल पांच से 14 जुलाई तक होने वाले एक्सपोजर दौरे के लिए गुरुवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ब्रिटेन के लिए रवाना हुआ। नए मुख्य कोच टिम व्हाइट की अगुवाई में, टीम स्कॉटलैंड और इंग्लैंड में सात मैच खेलेगी। यह टूर जूनियर एशिया कप समेत आने वाले अहम इंटरनेशनल टूर्नामेंट की तैयारियों का हिस्सा है। इस दौरे की शुरुआत यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड की सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैचों से होगी। इसके बाद भारतीय टीम लिलेशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में अमेरिका, इंग्लैंड और बेल्जियम की जूनियर टीमों का सामना करेगी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button