नीट यूजी री-एग्जाम के लिए एनटीए की सख्त गाइडलाइंस जारी, परीक्षा केंद्र पर इन चीजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

नीट यूजी री-एग्जाम के लिए एनटीए की सख्त गाइडलाइंस जारी, परीक्षा केंद्र पर इन चीजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

नई दिल्ली, । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, धार्मिक प्रतीक या विशेष परिधान पहनने वाले छात्रों को अनुमति दी गई है, लेकिन उन्हें सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के लिए केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा ताकि परीक्षा प्रक्रिया में देरी न हो।
प्रतिबंधित वस्तुएं और सुरक्षा

परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके साथ ही धातु की वस्तुएं, भारी आभूषण और बड़े बेल्ट बकल ले जाने की भी मनाही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसी चीजें घर पर ही छोड़कर आएं। प्रवेश से पहले सभी की सघन सुरक्षा जांच की जाएगी, जिसमें सहयोग करना आवश्यक है।
अनुमति और हेल्पलाइन

छात्र अपनी सुविधा के लिए केंद्र के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं और अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच का उपयोग कर सकते हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने पर छात्रों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 011-69227700/011-40759000 पर संपर्क या ईमेल कर सकते हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button