पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी

पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी

मुंबई, । लंबे समय से दर्शक एक ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दे। इस बार यह कमाल किया है ‘धमाल 4’ की अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की सदाबहार तिगड़ी ने। उनकी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म के रिलीज होते ही थियेटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने यह साबित कर दिया कि आज भी दर्शकों के बीच कॉमेडी फिल्मों का क्रेज कम नहीं हुआ है।

‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, सुबह के शोज में इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर रही थी, लेकिन रात के समय तो फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा भूचाल आ गया। दर्शकों के मिले इस जबरदस्त प्यार की बदौलत ‘धमाल 4’ ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से तोड़ दिया है।

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बरसे इतने करोड़
अगर ‘धमाल 4’ की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसने भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

देश भर के सिनेमाघरों में बीते दिन इस फिल्म के करीब 10,669 शोज दिखाए गए, जो इसकी भारी डिमांड को साफ दर्शाता है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही ‘धमाल 4’ का ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड में भी दिखा अजय देवगन का जलवा
‘धमाल 4’ का जादू केवल देश के भीतर ही नहीं, बल्कि विदेशी सिनेमाघरों भी खूब देखने को मिल रहा है। विदेशी दर्शकों ने भी इस कॉमेडी ड्रामा को हाथों-हाथ लिया है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अपने पहले दिन 5 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

अगर देश और दुनिया की कुल कमाई को मिला दिया जाए, तो इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड मार्केट में कुल 21.50 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन करके हर किसी को हैरान कर दिया है।

धमाल की आंधी में उड़ गईं ये 10 बड़ी फिल्में
इस धमाकेदार ओपनिंग के साथ ही ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 10 बड़ी फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ कर दिया है। इस सूची में ‘मर्दशी 3’ की 4 करोड़ की कमाई, ‘हॉन्टेड 3डी’ की 2.5 करोड़ और ‘पेद्दी’ की 3 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।

इसके अलावा ‘ओ रोमियो’, ‘चांद मेरा दिल’, ‘राजा शिवाजी’, ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी फिल्में भी इसके सामने टिक नहीं पाईं। यहां तक कि हाल ही में रिलीज ‘अल्फा’, ‘जवानी तो इश्क होना है’ और ‘इक्कीस’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी इस फिल्म की आंधी में पूरी तरह बह गए हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button