आईटेल ज़ेनो 100 प्रो की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; आईटेल ज़ेनो 100 लाइट भी जल्द होगा लॉन्च
आईटेल ज़ेनो 100 प्रो की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; आईटेल ज़ेनो 100 लाइट भी जल्द होगा लॉन्च
मुंबई,। आईटेल भारतीय बाजार में अपनी ज़ेनो सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने आईटेल ज़ेनो 100 प्रो की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 16 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा। वहीं, आईटेल ज़ेनो 100 लाइट भी जल्द बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ एमेज़ोन पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
आईटेल ज़ेनो 100 प्रो में मिलेंगे ये फीचर्स
लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, आईटेल ज़ेनो 100 प्रो को एमआईएल-एसटीडी 810एच मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन को बेहतर मजबूती के साथ डिजाइन किया गया है और यह हीट व ड्रॉप रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ आएगा।
टीजर से यह भी संकेत मिला है कि फोन में प्वाइंट एंड टैप कंट्रोल कनेक्टिविटी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि इसके जरिए फोन में आईआर ब्लास्टर फीचर मिलेगा, जिससे यूजर्स टीवी, एसी और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीधे स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा।
आईटेल ज़ेनो 100 लाइट के फीचर्स भी आए सामने
कंपनी की माइक्रोसाइट के अनुसार, आईटेल ज़ेनो 100 लाइट में 5000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 6.6 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, 90एचज़ेड रिफ्रेश रेट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोन को भी मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ पेश किया जाएगा। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डीटीएस इमरसिव साउंड सपोर्ट मिलेगा, जो लाउड, क्लियर और बैलेंस्ड साउंड देने का दावा करता है।
आईटेल ज़ेनो 100 लाइट की लॉन्च डेट का इंतजार
फिलहाल कंपनी ने आईटेल ज़ेनो 100 प्रो की लॉन्च डेट 16 जुलाई कंफर्म कर दी है, लेकिन आईटेल ज़ेनो 100 लाइट की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इसकी माइक्रोसाइट पर फिलहाल ‘कमिंग सून’ लिखा दिखाई दे रहा है।
हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी दोनों स्मार्टफोन्स को एक ही लॉन्च इवेंट में पेश कर सकती है। आने वाले दिनों में दोनों डिवाइस के प्रोसेसर, कैमरा, स्टोरेज और कीमत जैसी अन्य जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है।
यहां से खरीद सकेंगे
लॉन्च के बाद आईटेल ज़ेनो 100 प्रो और आईटेल ज़ेनो 100 लाइट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और एमेज़ोन इंडिया के जरिए खरीदा जा सकेगा। कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट