एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा

एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा

वॉशिंगटन, 24 मई । अमेरिका और ईरान के शांति समझौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबी बातचीत के बाद ईरान ने अब एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने के लिए हामी भर दी है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से ईरान से न्यूक्लिय प्रोजेक्ट को लेकर तनातनी चल रही थी, जो अब इस समझौते से खत्म होती नजर आ रही है। इस बात का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ईरान अपना यूरेनियम सौंपने को तैयार हो गया है। दो अधिकारियों ने कहा कि, ईरान और अमेरिका के बीत प्रस्तावित समझौते के एक खास हिस्से के तहत ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपने को तैयार हो गया है।

जल्द खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: ट्रंप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि, अमेरिका-ईरान के साथ युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के समझौते के बेहद करीब है। हालांकि ट्रंप ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव में यह मुद्दा अभी ठीक से सुलझा नहीं है कि ईरान अपने यूरेनियम कैसे छोड़ेगा। इसलिए जानकारी को ईरान के साथ न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर होने वाली बातचीत के लिए टाल दिया गया है। लेकिन यह माना जा रहा है कि ईरान इसके लिए तैयार है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल और इस क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद, तेहरान के साथ एक समझौता, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम इसके बेहद करीब हैं। समझौते के कुछ अंतिम बिंदुओं पर चर्चा चल रही है और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। ट्रंप ने बताया कि बातचीत में इजरायल के अलावा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेता शमिल थे।

ईरान पर फिर से हमले की संभावना पर चर्चा
इससे पहले खबर थी कि अमेरिका ईरान पर नए हमलें करने के बारे में सोच रहा था, जिससे सीजफायर टूट सकता था। लेकिन अब ट्रंप समझौते के करीब होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इजरायल और ईरान ने इसपर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button