मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन

वाराणसी, 15 दिसंबर। सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के बीच बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया।

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आए हैं और आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने से मन को विशेष शांति और प्रसन्नता मिली है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि काशी आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम नगरी है। यहां आकर आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों में भी खास उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन से पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता दिखाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के बीच बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आए हैं और आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंचकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने से मन को विशेष शांति और प्रसन्नता मिली है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि काशी आध्यात्म और संस्कृति की अनुपम नगरी है। यहां आकर आत्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से देश और प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों में भी खास उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन से पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता दिखाई दी।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button