इजराइल-ईरान संघर्ष: ट्रंप की युद्धविराम की अपील, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

इजराइल-ईरान संघर्ष: ट्रंप की युद्धविराम की अपील, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर

-भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की दी चेतावनी

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 09 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को थामने के लिए तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि दोनों देश संघर्ष रोकने के लिए इच्छुक हैं और शांति वार्ता जारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी यथावत बनी रहेगी और मूर्खतापूर्ण बाधाएं शांति प्रक्रिया को प्रभावित न करें।
सैन्य संघर्ष में तेजी

रविवार को शुरू हुई सीधी झड़प के बाद मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है। इजराइल का दावा है कि ईरान ने लगभग 30 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसके जवाब में इजराइल ने सोमवार सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों और पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर सटीक हमले किए। ईरानी अधिकारियों ने इसे ‘एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस’ की एक रणनीतिक चेतावनी बताते हुए कहा है कि इस हमले के बाद क्षेत्र के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श

इस तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने और उपलब्ध परिवहन साधनों से तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने क्षेत्र के हालिया घटनाक्रमों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने और दूतावास के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button