मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक

मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक

लंदन, स्मृति मंधाना (83), कप्तान हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) के शानदार अर्धशतकों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पहली पारी में 285 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। इंग्लैंड ने इसके जवाब में स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं।

पहले दिन का खेल दोनों टीमों के लिए 50-50 रहा। मंधाना, हरमनप्रीत और दीप्ति ने अच्छा अर्धशतक लगाया लेकिन फिर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने कमाल का काउंटर अटैक किया। 190 के स्कोर तक भारतीय टीम ने सिर्फ़ तीन विकेट गंवाए थे। लेकिन उसके 285 के स्कोर तक पूरी भारतीय टीम सिमट गई। उसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो क्रांति गौड़ ने उन्हें पहला झटका दिया। उन्हें दूसरा विकेट भी मिल जाता लेकिन भारतीय टीम ने पगबाधा की अपील पर रिव्यू नहीं लिया।

टॉस जीतकर साइवर-ब्रंट ने भारत को बैटिंग के लिए बुलाया, लेकिन इंग्लिश सीमर्स नई बॉल से ज़्यादातर फीके रहे। हालांकि, फाइलर और बेल ने कुछ बहुत अच्छी बॉलिंग कीं और शैफाली और यास्तिका को सस्ते में आउट कर दिया। मंधाना हमेशा की तरह खुलकर खेलीं और आसानी से बाउंड्री लगाईं। जेमिमा रोड्रिग्स (35) भी अच्छी दिखीं और मंधाना के साथ 50 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने से चूक गईं। हरमनप्रीत ने मंधाना का अच्छा साथ दिया और दोनों ने 89 रन की पार्टनरशिप करके भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन, वोंग ने स्मृति को आउट कर दिया और उनके आउट होने से टीम लड़खड़ा गई। भारत 190/3 से फिसलकर 285 रन पर आउट हो गया। पुरानी बॉल काफी घूम रही थी – सोफी एक्लेस्टोन और डेब्यू कर रही मैडी विलियर्स ने मिलकर पांच विकेट लेकर भारतीय पारी को पटरी से उतार दिया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button