पाक समर्थित पोस्ट के लिए हुंदई से माफी मांगने को कहा गया है: सरकार

पाक समर्थित पोस्ट के लिए हुंदई से माफी मांगने को कहा गया है: सरकार

नई दिल्ली, 08 फरवरी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पिछले दिनों मनाए गए ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ का समर्थन करने वाली कार निर्माता कंपनी हुंदई को इस कृत्य के लिए माफी मांगने को कहा गया है।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के जवाब में सदन के नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘‘यह मामला कंपनी के समक्ष उठाया गया है और कल ही उसे कहा गया है कि वह इस पर साफ-साफ माफी मांगे।’’

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.70 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

ज्ञात हो पाकिस्तान हर साल पांच फरवरी को ‘‘कश्मीर एकजुटता दिवस’’ मनाता है। हुंदई कंपनी की पाकिस्तान इकाई के सोशल मीडिया हैंडल से इसका समर्थन किया गया था।

चतुर्वेदी ने कंपनी के इस कृत्य का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी का रुख भारत की सार्वभौमिकता को चुनौती देने वाला है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने सरकार से इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की। इसके जवाब में गोयल ने केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट किया।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

साईबर फ्रॉड करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Related Articles

Back to top button