सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: एमसीएक्स पर सोना 1.59 लाख और चांदी 2.72 लाख के पार
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: एमसीएक्स पर सोना 1.59 लाख और चांदी 2.72 लाख के पार

नई दिल्ली, 21 मई । गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने का भाव 206 रुपये घटकर 1,59,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी 1,350 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,915 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। बाजार में आए इस अचानक बदलाव ने निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ा दी है।
कीमती धातुओं में यह गिरावट वैश्विक स्तर पर देखे जा रहे भारी दबाव का परिणाम है। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 0.8 प्रतिशत टूटकर 75.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इस गिरावट के पीछे अमेरिकी ट्रेजरी ईल्ड में बदलाव, वैश्विक शेयर बाजारों में उछाल और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और बॉन्ड ईल्ड में बढ़ोतरी ने सोने-चांदी की कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बनाया है। इसके अलावा, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग्स में कमी ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। रिसर्च एनालिस्ट के अनुसार, निकट भविष्य में सोने की चाल पूरी तरह से अमेरिका-ईरान विवाद पर निर्भर करेगी, जहाँ घरेलू बाजार में रुपये की कमजोरी इसे थोड़ा सपोर्ट प्रदान कर सकती है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट