ट्रंप, शी ने शिखर वार्ता का समापन किया, अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर करने में प्रगति का दावा किया

ट्रंप, शी ने शिखर वार्ता का समापन किया, अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर करने में प्रगति का दावा किया

बीजिंग, चीन की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण वार्ता समाप्त की जिसमें उन्होंने अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर करने में महत्वपूर्ण प्रगति का दावा किया। हालांकि ईरान, ताइवान और अन्य मुद्दों पर दुनिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों के बीच गहरे मतभेद बने हुए हैं।

शी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक आवास झोंगनानहाई में ट्रंप का स्वागत किया जहां अमेरिकी नेता के वाशिंगटन लौटने से पहले शिखर वार्ता के तहत अंतिम दौर की बातचीत हुई।

दोनों नेताओं ने प्राचीन वृक्षों और चीनी गुलाबों से सुसज्जित परिसर में थोड़ी देर सैर की, जहां पक्षियों और पारंपरिक चीनी पर्वतीय दृश्यों को उकेरा गया था।

चाय और दोपहर के भोजन के दौरान ट्रंप और शी के साथ उनके शीर्ष सहयोगी और अनुवादक मौजूद थे। दोनों नेताओं ने लगभग तीन घंटे तक बातचीत की, इसके साथ ही अमेरिकी नेता ने चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी की।

बैठक से पूर्व शी के साथ बैठे ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ये दो दिन वाकई बहुत अच्छे रहे।’’

शी ने इसे एक ‘‘ऐतिहासिक’’ यात्रा बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक नया द्विपक्षीय संबंध स्थापित किया है, या यूं कहें कि एक रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर संबंध शुरू किया है।’’

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button