अदालत परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कड़कड़डूमा अदालत परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, 06 फरवरी। दिल्ली में कड़कड़डूमा अदालत परिसर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कक्ष में रविवार तड़के आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आग लगने की घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय अदालत का अग्निशमन तंत्र काम नहीं कर रहा था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

सर्दियों में रहें खिली-खिली

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि तड़के तीन बजकर 23 मिनट पर एक अदालत कक्ष में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा,

‘‘अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम नंबर 52 और कड़कड़डूमा अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर गलियारे में आग लग गई, लेकिन सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।’’

अधिकारियों ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

इन 3 तरीकों से आप कर सकते हैं अपने एंड्रायड फोन में स्क्रीन रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button