एडवेंट करेगा आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में करेगी 2,750 करोड़ निवेश
एडवेंट करेगा आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में करेगी 2,750 करोड़ निवेश

निजी इक्विटी दिग्गज एडवेंट इंटरनेशनल आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस (एबीएचएफ) में 14.3 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 2,750 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। निवेश शेयरों के प्राथमिक निर्गम के माध्यम से किया जाएगा। एबीएचएफ पूरी तरह से आदित्य बिड़ला कैपिटल (एबीसी) की स्वामित्व वाली कंपनी है। एबीसी समूह की वित्तीय सेवा शाखा है। निवेश के बाद एबीसी की हिस्सेदारी 85.7 फीसदी रह जाएगी। लेनदेन के लिए एबीसी और एबीएचएफ के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। यह सौदा शेयरधारकों, नियामक निकायों की मंजूरी और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगा। लेनदेन के बाद एबीएचएफ का मूल्यांकन 19,250 करोड़ रुपये किया गया है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

