शानदार फीचर्स के साथ धूम मचा रही मारुति ग्रैंड विटारा
शानदार फीचर्स के साथ धूम मचा रही मारुति ग्रैंड विटारा

नई दिल्ली, 04 फरवरी । भारतीय बाजार में शानदार फीचर्स और उच्च सुरक्षा मानकों के साथ मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा एसयूवी धूम मचा रही है। कंपनी के अनुसार फुल टैंक पर यह एसयूवी 1,200 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपए से लेकर 19.57 लाख रुपए तक है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी से होता है। पिछले छह महीनों में ग्रैंड विटारा की कुल बिक्री 50,128 यूनिट रही, यानी हर महीने औसतन 8,355 लोग इसे खरीद रहे हैं।
एसयूवी में 1462सीसी के15 इंजन और माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो 6,000 आरपीएम पर 100 बीएचपी और 4,400 आरपीएम पर 135 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। पावरट्रेन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। हाइब्रिड सिस्टम में दो मोटर हैं – पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर। ईवी मोड में कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक रूप से चलती है, जबकि हाइब्रिड मोड में इलेक्ट्रिक मोटर बैटरी से पावर लेकर इंजन की मदद करती है। एसयूवी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, पैनारोमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड फीचर्स शामिल हैं। शानदार माइलेज, लंबी रेंज और हाई-टेक फीचर्स की वजह से ग्रैंड विटारा एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे पसंदीदा विकल्प बन चुकी है।यह कार स्टाइलिश डिजाइन, दमदार माइलेज और एडवांस्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के लिए जानी जाती है
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

