कर्नाटक में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
कर्नाटक में एक महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

कर्नाटक के बागलकोट जिले में घरेलू विवाद के कारण 28 वर्षीय एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर फंदे से लटकाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बादामी तालुक के हीरेमुच्चलगुड्डा गांव में रविवार को हुई। घटना में बच्चों की मौत हो गयी जबकि उनकी मां एक अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान समृद्धि गौदर (5), प्रीतम गौदर (4) और सुक्षित गौदर (2) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, बच्चों की मां रूपा हनुमंत गौदर ने आत्महत्या का प्रयास किए लेकिन वह बच गईं और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने अपनी सास और पति से लगातार झगड़ों के कारण यह कदम उठाया। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने अपने बच्चों की हत्या कर दी और आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
बिरला ने प्रश्नकाल में सदस्यों से छोटे प्रश्न पूछने और मंत्रियों से संक्षिप्त उत्तर देने को कहा
नई दिल्ली, 02 फरवरी (वेब वार्ता)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर अपनी यह अपील दोहराई कि सदस्य छोटे प्रश्न पूछें और संबंधित मंत्री उनके संक्षिप्त उत्तर दें ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का अवसर मिल सके।
प्रश्नकाल के दौरान श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के जवाब पूरा करने के बाद अध्यक्ष ने यह बात कही।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिर से यह अपील कर रहा हूं कि सदस्य छोटे प्रश्न पूछें और मंत्री उनके संक्षिप्त जवाब दें। दोनों में से किसी को कोई भूमिका बांधने की जरूरत नहीं है।’’
बिरला ने कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है और आगे से वह लंबे सवाल और जवाब पर सदस्यों और मंत्रियों को टोकेंगे।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

