रुपया सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर खुला
रुपया सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर खुला
मुंबई, 30 जून । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर आ गया। महीने के अंत में आयातकों और कंपनियों की ओर से डॉलर की बढ़ी मांग से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता रहने से रुपये की गिरावट कुछ हद तक सीमित रही। खाड़ी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा पर दबाव बनाए रखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.58 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 94.51 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.31 पर रहा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट