पराग्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को किया विश्वकप से बाहर

पराग्वे ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को किया विश्वकप से बाहर

मैसाचुसेट्स (अमेरिका), 30 जून। पराग्वे ने विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए चार की बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हुए पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

फॉक्सबोरो में सोमवार रात खेले गये मुकाबले में पराग्वे के शानदार प्रदर्शन के कारण जर्मनी विश्वकप के राउंड ऑफ 32 में बाहर होने वाली पहली दिग्गज टीम बन गई। इस मुकाबले का फैसला निर्धारित समय में 1-1 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। 34वें नंबर पर काबिज पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज की। जर्मनी को काई हावर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन टाह के महत्वपूर्ण पेनल्टी मिस करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

पराग्वे ने पेनल्टी स्पॉट से दो मौके गंवा दिए, जिससे जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता था, जिसके बाद जोस कैनाले ने सडन डेथ में गोल किया। जूलियो एनसिसो के शुरुआती गोल को हावर्ट्ज ने बराबर कर दिया, जिसके बाद पैराग्वे ने जर्मनी को ड्रॉ पर रोक दिया। अतिरिक्त समय में वीएआर ने ताह के गोल को अमान्य घोषित कर दिया, जिससे जर्मन टीम निराश हो गई।

मैच की शुरुआत में पराग्वे के जूलिया एंसियो ने 42वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्मनी ने जवाबी हमला किया और 54वें मिनट में काई हावर्ट्ज के गोल से उसे सफलता मिली। स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। पहले हाफ में जर्मनी के पास 78 प्रतिशत गेंद का कब्ज़ा था, फिर भी एनसिसो के अप्रत्याशित हमले के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पराग्वे का अगला मुकाबला चार जुलाई को फिलाडेल्फिया में राउंड ऑफ 16 में फ्रांस और स्वीडन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button