फैंस को झटका! ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल ठंडे बस्ते में, अक्षय कुमार ने कहा- अभी नहीं बन रही फिल्म

फैंस को झटका! ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल ठंडे बस्ते में, अक्षय कुमार ने कहा- अभी नहीं बन रही फिल्म

मुंबई, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म नहीं बन रही और अगले एक साल तक इसकी शुरुआत भी संभव नहीं है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक हेरा फेरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर से हेरा फेरी सीरीज के फैंस को तगड़ा झटका लग सकता है।

हेरा फेरी 3 को लेकर पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां सुनने को मिल रही है। लगातार खबरें हैं कि जल्द ही हेरा फेरी 3 बनने वाली है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने इसको लेकर कुछ अहम जानकारी साझा की है। इससे पहले हेरा फेरी की दोनों सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले परेश रावल की कास्टिंग को लेकर भी बवाल हुआ था। हालांकि बाद में उस इश्यू को सॉल्व कर लिया गया था और वे फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए थे।

हाल ही में हेरा फेरी के मुख्य किरदार निभानेवाले अक्षय कुमार ने इस फिल्म को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिससे उनके फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अक्षय कुमार ने कहा है कि हेरा फेरी 3 अभी नहीं बन रही हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा है कि, ” फिलहाल अभी तो हेरा फेरी 3 नहीं बन रही है। हम जानते है इससे लाखों लोगों को झटका लगा है, लेकिन कोई बात नहीं हम वेलकम 3 के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

हेरा फेरी के बारे में जब अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि क्या अगले 1-2 साल ये फिल्म नहीं बनेगी, तो इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “अगले एक साल तक तो ये फिल्म नहीं बनेगी। ” साथ ही जब इस फिल्म के तीनों मेन लीड यानी परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को लेकर बात सवाल पूछा गया कि क्या आप तीनों को एकसाथ साथ आने में दिक्कत आ रही है, तो इसे उन्होंने नकार दिया और कहा कि ऐसा नहीं है, वे तीनों वेलकम टू जंगल में साथ नजर आने वाले हैं।

आज भी दर्शकों के दिलों पर छाई है हेरा फेरी सीरीज

इस आइकॉनिक फिल्म के पहले दोनों पार्ट ने सफलतापूर्वक दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। ये फिल्में आज भी ऑडियंस की फेवरेट क्लासिक क्लट फिल्मों में से एक है। यहीं कारण है कि फैंस को हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजाक है, हालांकि ये देखना होगा कि दर्शकों को इसके लिए कितना लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button