‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस
‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस
मुंबई, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच ‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है, जिससे यह और अधिक चर्चा में आ गया है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब तानिया चटर्जी ने एक बातचीत के दौरान दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ कहा था। यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मामला सुर्खियों में आ गया।
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में तानिया ने कहा कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि केस कितनी राशि का है। इस दावे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
ट्रोलिंग से परेशान एक्ट्रेस
तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, जबकि चहल पर उतनी प्रतिक्रिया नहीं हो रही।
एक्ट्रेस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद युजवेंद्र चहल की टीम की ओर से उन्हें वीडियो हटाने के लिए संदेश भी भेजा गया था। इससे विवाद और बढ़ गया और लोगों की दिलचस्पी इस मामले में बढ़ती गई।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला 2023 में भेजे गए एक मैसेज से जुड़ा है, जो अब जाकर सार्वजनिक चर्चा का विषय बना है।
इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। फैंस और यूजर्स दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। आने वाले समय में यह मामला और क्या मोड़ लेता है, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट