सनी देओल का दिखेगा धमाकेदार नया अवतार: ‘गजनी’ फेम मुरुगादॉस और फरहान अख्तर साथ मिलकर बनाएंगे बड़ी एक्शन थ्रिलर

सनी देओल का दिखेगा धमाकेदार नया अवतार: ‘गजनी’ फेम मुरुगादॉस और फरहान अख्तर साथ मिलकर बनाएंगे बड़ी एक्शन थ्रिलर

हैदराबाद, भारतीय सिनेमा के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल अब एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस के साथ मिलकर अपनी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा की है। इस सस्पेंस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल के साथ मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो इस कहानी को और भी दिलचस्प बनाती हैं।

‘बॉर्डर 2’ की भारी सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी इमेज के साथ प्रयोग करने का फैसला किया है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, इस बार सनी अपने पारंपरिक “मास एंटरटेनर” किरदार से हटकर एक बिल्कुल नए और अलग ‘जोन’ में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब सनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट और ए.आर. मुरुगादॉस के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं, जो लंबे समय तक मुरुगादॉस के सहायक रहे हैं। यह कोलाबोरेशन सनी के करियर का एक रोमांचक नया अध्याय माना जा रहा है।

इस अनाम प्रोजेक्ट को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसमें कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी जैसे बड़े नाम को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बॉलीवुड में थ्रिलर शैली को एक नए स्तर पर ले जाएगी। वर्तमान में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है। सनी के फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि फिल्म में दमदार संवादों के साथ-साथ हाई-ऑक्टेन सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button