रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट से वीडियो लीक होने पर मचा हड़कंप

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट से वीडियो लीक होने पर मचा हड़कंप

-सन पिक्चर्स ने जारी की सख्त चेतावनी, फुटेज शेयर करने वाले अकाउंट्स होंगे हमेशा के लिए ब्लॉक

हैदराबाद, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही पाइरेसी का शिकार हो गई है। थलपति विजय की ‘जन नायकन’ के बाद अब ‘जेलर 2’ के सेट से एक महत्वपूर्ण वीडियो क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रही है। इस घटना ने फिल्म के मेकर्स और फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है। सन पिक्चर्स की एंटी-पायरेसी टीम स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है और ऐसी अवैध सामग्री को इंटरनेट से हटाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

वीडियो लीक होने के तुरंत बाद सन पिक्चर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सख्त रुख अपनाया है। मेकर्स ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति या पेज इस लीक हुई क्लिप को शेयर, रीपोस्ट या प्रमोट करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी और साइबर कार्रवाई की जाएगी। बयान में कहा गया है कि उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स को सोशल मीडिया से स्थाई रूप से निलंबित (Suspended) कराया जा सकता है। खास बात यह है कि टीम ने साफ कर दिया है कि एक बार अकाउंट बैन होने के बाद प्रोडक्शन हाउस उसे बहाल कराने में कोई मदद नहीं करेगा।

पिछले कुछ दिनों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री (कॉलीवुड) पाइरेसी की मार झेल रही है। महज कुछ ही अंतराल में दो बड़ी फिल्मों का कंटेंट लीक होना सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ‘जेलर 2’ की टीम ने मीडिया जगत और फैन क्लब्स से विनम्र निवेदन किया है कि वे रचनात्मक मेहनत का सम्मान करें और किसी भी लीक कंटेंट को बढ़ावा न दें। मेकर्स का कहना है कि ऐसी घटनाओं से न केवल फिल्म के सस्पेंस को नुकसान पहुँचता है, बल्कि पूरी टीम की महीनों की कड़ी मेहनत पर भी पानी फिर जाता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button