सुजुकी जिम्नी नोमेड एडवांस सुरक्षा के साथ जल्द आएगी

सुजुकी जिम्नी नोमेड एडवांस सुरक्षा के साथ जल्द आएगी

भारत और जापान में बनी सुजुकी जिम्नी एसयूवी हमेशा डिमांड में रही। सुजुकी जिम्नी अपने रफ-टफ लुक और ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय एसयूवी रही है। कई बाजारों में इसकी बुकिंग इतनी अधिक थी कि लॉटरी सिस्टम के जरिए ही वितरण किया गया। अब 2026 मॉडल, सुजुकी जिम्नी नोमेड एडवांस अडास के साथ आएगी, जिससे सेफ्टी का स्तर और बढ़ जाएगा। नए मॉडल में पहले इस्तेमाल किए गए मोनोक्यूलर कैमरा और लेजर रडार को डुअल सेंसर ब्रेक सपोर्ट-2 सिस्टम से बदल दिया गया है। इसमें स्टीरियो कैमरा और मिलिमीटर वेव रडार शामिल हैं, जो कोहरे, धुएं या धूल में भी ज्यादा सटीक और भरोसेमंद सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल भी मिलेगा, जिससे लंबी ड्राइव आरामदायक हो जाएगी। डिजाइन और कलर में भी बदलाव किया गया है। फ्रंट बंपर में एमएम वेव रडार के लिए बड़ा और साफ कट-आउट दिया गया है। एसयूवी का नया कलर ग्रेनाइट ग्रे मेटैलिक शामिल किया गया है। अब जिम्नी नोमेड कुल सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। बुकिंग की शुरुआत 30 जनवरी 2026 से हुई। इससे पहले चार दिनों में करीब 50,000 बुकिंग्स मिल चुकी थीं।
बुकिंग लॉटरी सिस्टम के आधार पर ही जारी रहेगी।नई अडास तकनीक और डिजाइन अपडेट्स के साथ यह एसयूवी ऑफ-रोडिंग और शहरी ड्राइविंग दोनों के लिए ज्यादा सुरक्षित और आकर्षक विकल्प बन गई है। नई सेफ्टी तकनीक और अपडेट्स के चलते एसयूवी की कीमत भी बढ़ गई है। 2026 सुजुकी जिम्नी नोमेड की कीमत जेपीवाय 2,926,000 (करीब 17.42 लाख रुपए) हो गई है, जो पिछले मॉडल की कीमत जेपीवाय 2,651,000 (करीब 15.78 लाख रुपए) से लगभग 1.6 लाख रुपए अधिक है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button