सिंगापुर में भारतीय व्यापार समुदाय ने भारत के बजट का स्वागत किया

सिंगापुर में भारतीय व्यापार समुदाय ने भारत के बजट का स्वागत किया

सिंगापुर में भारतीय व्यापार समुदाय ने 2026-27 के केंद्रीय बजट का सोमवार को स्वागत करते हुए कहा कि यह बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटलीकरण, नवोन्मेष तथा वित्तीय अनुशासन पर आधारित दीर्घकालिक एवं सतत विकास के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया।

‘सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (एसआईसीसीआई) ने कहा, ‘‘सिंगापुर के व्यवसायों और भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए यह बजट विनिर्माण, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों), हरित परिवर्तन और प्रौद्योगिकी-आधारित उत्पादकता के उन क्षेत्रों को मजबूत करने पर भारत के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करता है, जहां सिंगापुर-भारत सहयोग प्रासंगिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी बना हुआ है।’’

एसआईसीसीआई के अध्यक्ष नील पारेख ने एक बयान में कहा कि व्यापार को आसान बनाने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और उद्यमिता का समर्थन करने वाली पहलों का एसआईसीसीआई स्वागत करता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button