एसयूवी एमजी मजेस्टर को बाजार में उतारने की तैयारी

एसयूवी एमजी मजेस्टर को बाजार में उतारने की तैयारी

सबसे प्रीमियम एसयूवी एमजी मजेस्टर को जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया कंपनी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। एमजी मजेस्टर को मौजूदा ग्लोस्टर से भी ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है।यह भारत के नए डी प्लस एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी, जहां पहले से मौजूद दिग्गज गाड़ियों को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस फ्लैगशिप एसयूवी को 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। एमजी द्वारा जारी पहले टीजर में मजेस्टर की विशालकाय साइज और दमदार रोड प्रेजेंस साफ नजर आती है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची एसयूवी होगी। इसके फ्रंट में नया मजेस्टिक मैट्रिक्स ग्रिल, शार्प फाल्कन-स्टाइल एलईडी डीआरएलएस और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो इसे आक्रामक और प्रीमियम लुक देता है।
कुल मिलाकर इसका डिजाइन फुल-साइज एसयूवी खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एमजी मजेस्टर को पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा चुका है, जहां यह एमजी सायबस्टर और एमजी एम9 के साथ नजर आई थी। ग्लोस्टर के मुकाबले इसमें ज्यादा मस्कुलर स्टांस, नए बंपर, डार्क-थीम ग्रिल एलिमेंट्स, चौड़े व्हील आर्च और बड़े अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ नए डिजाइन के टेललैंप, डुअल एग्जॉस्ट और मजेस्टर बैजिंग इसे अलग पहचान देते हैं। यह एसयूवी मेक्सस डी 90 के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे इसकी मजबूती और ऑफ-रोड क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो एमजी मजेस्टर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 अडास जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो 213 बीएचपी की पावर और 478 एनएम का टॉर्क देता है, साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और संभावित 4डब्ल्यूडी सिस्टम भी मिलेगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button