पाकिस्तान सभी आतंकी संगठनों पर करे कड़ी कार्रवाई : अमेरिका…
पाकिस्तान सभी आतंकी संगठनों पर करे कड़ी कार्रवाई : अमेरिका…

इस्लामाबाद, 14 जून । अमेरिका ने एक बार फिर कहा कि उसे उम्मीद है कि पाकिस्तान अपने यहां चल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ निरंतर और कड़ी कार्रवाई करेगा, जिससे दुनिया में एक अच्छा संदेश जाएगा।
पाकिस्तान में तैनात अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर के भागीदारों, सहयोगियों और प्रमुख देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में शामिल करना जारी रखेगा। मीडिया से बात करते हुए ब्लोम ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ एक मजबूत साझेदारी रखना चाहता है और पाकिस्तान से सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की उम्मीद करता है। कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में या कहीं और आतंकवादी खतरों का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद से लड़ना एक वैश्विक प्रयास है।
दीदारे हिन्द की रिपोर्ट