दिल्ली में सीएनजी दो रुपये महंगी…

दिल्ली में सीएनजी दो रुपये महंगी…

नई दिल्ली, 26 मई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गये हैं।

दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने मंगलवार से इसकी कीमत दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी है। दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दूसरे शहरों में भी सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।

सीएनजी की कीमतों में इस महीने यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई और 23 मई को भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम दो-दो रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाये थे। इस प्रकार तीन बार में इसके दाम छह रुपये बढ़ गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति बाधित होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की खुदरा कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है। गत 15 मई से अब तक पेट्रोल की कीमत 7.35 रुपये और डीजल की 7.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button