कांग्रेस की पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

कांग्रेस की पंजाब के लिए 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, 15 जनवरी। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू अपनी

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

एशियाई कप की सबसे युवा भारतीय डिफेंडर शिल्की देवी अनुभव हासिल करने को प्रतिबद्ध

वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक और सोनी भी अपने मौजूदा क्षेत्र अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं मालविका सूद मोगा से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वह अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महान टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट को अंडाशय का कैंसर

Related Articles

Back to top button