राज्यपाल की नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल की नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

जयपुर, 01 जनवरी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने नव वर्ष 2022 पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल मिश्र ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, उमंग और उल्लास लेकर आए। उन्होंने कहा है कि नये साल में देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के नए शिखर को छुएं। राज्यपाल ने सभी से नव वर्ष का उत्सव कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मनाने की अपील की है।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 22 हजार से अधिक नये मामले दर्ज