ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली, 10 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशिया में आज तेजी का रुख बना हुआ है।

चिप स्टॉक्स मे आए उछाल की वजह से अमेरिकी बाजार में कल तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,487.41 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.81 प्रतिशत बढ़ कर 7,543.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 336.24 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,206.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,440.92 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी दौर में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,472.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.89 प्रतिशत उछल कर 8,326.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 220.82 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,118.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में आज चौतरफा लिवाली का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है। गिफ्ट निफ्टी 206.50 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,201 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,067.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 385.97 अंक यानी 5.29 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,677.88 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,266.15 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,010 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 434.82 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछल कर 24,465 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,615.71 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,456.02 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,930.50 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button