दक्षिणी ईरान में हुए अमेरिकी हमलों में आठ सैनिकों की मौत
दक्षिणी ईरान में हुए अमेरिकी हमलों में आठ सैनिकों की मौत
तेहरान, । ईरान के दक्षिणी प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर बुधवार तड़के हुए अमेरिकी हमलों में ईरानी सेना के आठ जवान मारे गये।
सेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दक्षिणी शहरों बंदर अब्बास और बुशहर के इलाकों में अमेरिकी सेना की “आपराधिक आक्रामकता” के बाद देश की रक्षा करते हुए उसकी वायु सेना और नौसेना के जवानों की मौत हो गई।
बयान के अनुसार, हमलों के दौरान दुश्मन के प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या गोले) की चपेट में आने से इन जवानों की मौत हुई।
सेना ने कहा कि वह “आखिरी सांस तक” दुश्मनों का मुकाबला करती रहेगी। बयान में “शहीद जवानों की मौत का बदला” लेने का संकल्प भी लिया गया।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट